फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh Accident: दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूली बस, पैर अटकने से अंदर फंसी लड़की; 45 छात्राएं थीं सवार

Wed, 25 Dec 2024 08:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, ऋषिकेश

सार

बागेश्वर से देहरादून जा रही स्कूली बच्चों की एक बस मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे सात मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा गया।
विज्ञापन
Rishikesh Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बागेश्वर से देहरादून जा रही स्कूली बच्चों की एक बस मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे सात मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा गया। जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई थी। दुर्घटना की सूचना एसपी देहात जया बलूनी ने एसडीआरएफ को दी।
विज्ञापन


एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि  एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और  जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस मे फंसी  नैंसी ताकोली उम्र 16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

बस में 45 छात्राएं सवार थी। जो सभी सुरक्षित है। यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से बस संबंधित खिलाड़ियों को लेने पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें