फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दूधिया रोशनी से जगमग होंगे गंगा घाट और सड़कें

Fri, 13 Mar 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र के गंगा घाट और सड़कें अब दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। निकाय की ओर से लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र की सड़क और गंगा घाट पर 33 लाख की लागत से सात हाईमास्ट लाइटें लगेगी। विभिन्न जगहों पर 10,12 और 16 मीटर लंबी हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थल होने के कारण नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में वर्षभर हजारों की तादाद में देशी विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। निकाय की सड़कें और गंगा घाटों पर कई जगह अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरे में पर्यटक और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं।



राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे क्षेत्र में अंधेरे के कारण कई बार हाथी, गुलदार समेत अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी होती है। पर्यटक और स्थानीय लोगों की सुरक्षा दृष्टिगत निकाय प्रशासन की ओर से बाघखाला, भूतनाथ मंदिर गेट के समीप, किरमोला घाट, गरूड़चट्टी, वानप्रस्थ घाट आदि जगहों पर हाईमास्ट लगाने का काम चल रहा है, जो माहभर के अंदर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


-



कोट

पर्यटक स्थल होने के कारण निकाय क्षेत्र में कई जगहों पर अंधेरा रहता है। पर्यटक और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों पर करीब सात हाईमास्ट लाइट लगाने का काम प्रगति पर है। - दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें