फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नींबू व कुर्सी दौड़ में गीता देवी प्रथम

Thu, 11 Dec 2025 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुब्याणी में आयोजित कार्यक्रम में लोकगीतों की प्रस्तुति देतीं म - फोटो : samvad
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुब्याणी में सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीण महिलाओं की ओर से लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई।प्रधानाचार्य दिनेश सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अभिभावकों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कुर्सी दौड़ में गीता देवी प्रथम, शिवानी देवी द्वितीय, पार्वती देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू दौड़ में गीता देवी प्रथम, रंजू देवी द्वितीय और लक्ष्मी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शालिनी नेगी, कमला चौहान, शार्दुल सिंह रावत, मंगल सिंह नेगी, चंद्रप्रकाश बेलवाल, सुदर्शन बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, नरेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें