फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गैस एजेंसी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने सहकर्मियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में एक गैस एजेंसी कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में छत से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने गैस एजेंसी के कुछ कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

आईडीपीएल निवासी राजीव प्रसाद (38) का शव 15 जून को उनके घर में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सुचिता ने आरोप लगाया कि राजीव पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। राजीव ने उन्हें बताया था कि एजेंसी के कुछ कर्मचारी उन्हें बेवजह परेशान कर रहे हैं और उन्हें किसी मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
सुचिता ने बताया कि कि 12 जून को एजेंसी के कर्मचारियों ने राजीव को एक व्यक्ति से मिलने के लिए भेजा था। आरोप है कि उस व्यक्ति ने राजीव से पांच लाख रुपये की मांग की थी। यह बात राजीव ने घर लौटकर उसे बताई थी। सुचिता ने कहा कि 15 जून को राजीव अवकाश पर थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस एजेंसी से फोन कर एक बैठक में बुलाया गया। आरोप है कि बैठक से लौटने के कुछ समय बाद ही यह घटना हुई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने पूरे मामले में एजेंसी के कुछ कर्मचारियों और पांच लाख रुपये की मांग करने वाले व्यक्ति की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक केसी भट़्ट का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें