ढालवाला। मुनि की रेती में मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति की बैठक अध्यक्ष प्रमोद पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तीन नवंबर को हनुमान ध्वज स्थापना और नौ नवंबर से रामलीला मंचन का निर्णय लिया गया। समिति के सचिव राजेश रावत ने बताया कि रामलीला में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही गढ़वाली लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित होंगे। यह समिति की तीसरी रामलीला होगी। बैठक में समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।