फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 30 को प्रदर्शित होगी गढ़वाली फिल्म द्वी होला जब साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर बनी गढ़वाली फिल्म द्वी होला जब साथ 30 मई को रामा पैलेस में प्रदर्शित होगी। फिल्म का रोजाना एक शो सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। देहरादून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा कार्यालय में मुंबई के प्रोडक्शन हाउस डीप विजन के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फिल्म द्वी होला जब साथ से जुड़ी टीम ने पोस्टर का लोकार्पण किया। महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, फिल्म निर्देशक रवि दीप, सृजनात्मक निर्देशक अमित दीक्षित, संवाद निर्देशक शोभना रावत स्वामी और लोक कलाकार रोशन उपाध्यय, समाजसेवी गणेश बिजल्वाण ने संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण किया। निर्देशक अमित दीक्षित ने बताया कि उत्तराखंड की मनमोहन प्राकृतिक सुंदरता वर्षों से देश विदेश के फिल्म निर्माता को आकर्षित करती रही हैं, जिससे यह प्रदेश फिल्म निर्माण के लिए पसंदीदा गंतव्य बन गया है। देहरादून, गाजियाबाद और कोटद्वार में रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अभूतपूर्ण सराहना मिली है। उत्तराखंडी फिल्म जगत में भी इस कहानी तकनीकी गुणवत्ता और सांस्कृतिक सच्चाई की खुले दिल से प्रशंसा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें