बिजल्वाण भ्रातृ मंडल समिति के वार्षिक सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
बिजल्वाण भ्रातृ मंडल समिति का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने गढ़वाली भाषा-बोली, संस्कृति और रीति-रिवाजों को बचाने और बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अपर जिलाधिकारी चंद्रेश्वर प्रसाद बिजल्वाण ने किया। समिति अध्यक्ष मातव प्रसाद बिजल्वाण ने कहा कि समिति आगामी हाईस्कूल ओर इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगी। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में लोक गायक विनोद बिजल्वाण की टीम ने शानदार गायन और नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर विजेंद्र प्रसाद, अशोक बिजल्वाण, गोविंद राम बिजल्वाण, सुंदर लाल, शिव प्रसाद, दयाराम बिजल्वाण, चक्रधर प्रसाद, मनोहर लाल, पुरुषोतम दत्त, मुरारी लाल, प्यारे लाल व राधाकृष्ण बिजल्वाण उपस्थित रहे।