फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गढ़वाल महासभा ने किया डॉ. जुगलान का स्वागत

विज्ञापन
पर्यावरण के क्षेत्र में न्यूयार्क में सम्मान मिलने के बाद पर्यावरणविद डॉ. विनोद जुगलान को सम्मा
विज्ञापन
ऋषिकेश। न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय क्लाइमेट एक्शन लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित होकर श्यामपुर निवासी डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान ऋषिकेश लौट गए हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से सम्मानित किया गया। महासभा संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने पट्टाभिषेक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर कर स्वागत और सम्मानित किया। डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश खदरी श्यामपुर निवासी पर्यावरणविद डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान को संयुक्त राष्ट्र जलवायु सप्ताह सम्मेलन न्यूयार्क में सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह, मनोज नौटियाल, उत्तम सिंह असवाल, मनोज नेगी ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें