03 रायवाला के प्रतीक नगर में रामलीला का मंचन करते कलाकार।स्रोत-आयोजक
रायवाला। प्रतीत नगर के हनुमान चौक में आयोजित रामलीला में श्रीराम, सीता के जन्म का मंचन किया गया। इसके साथ ही ताड़का वध का मनमोहक मंचन हुआ। इस दौरान पूरे पंडाल में श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। श्री रामलीला कमेटी की ओर से हनुमान चौक पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म और जनकपुरी में माता सीता के जन्म से खुशी कि लहर दौड़ पड़ी। लीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पूरण कुमार मोघा, अजय साहू, बहादुर सिंह जेनी, ऋषि राम शर्मा, सुचित झा, मनोज कंडवाल, दीपक प्रजापति, नरेंद्र रावत आदि रहे। संवाद