फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी निशान के समीप बह रही गंगा

विज्ञापन
खतरे के निशान के समीप से बहती गंगा की जल धारा। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के समीप रहा। सुबह के बाद दोपहर को भी गंगा के स्तर में वृद्घि देखी गई।
विज्ञापन

रविवार को त्रिवेणी घाट में अन्य दिनों की अपेक्षा गंगा सुबह से अपने उफान पर नजर आई। इस दौरान घाट की सीढ़ियां जलमग्न हुई नजर आईं। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 338.70 मीटर रहा। तो दोपहर बाद गंगा के जलस्तर में और वृद्घि नजर आई। इस दौरान गंगा का स्तर 338.80 मीटर पर रहा। बता दें कि सिंचाई विभाग की ओर से 339.5 मीटर पर खतरे का निशान लगाया गया है। सहायक अभियंता मंगल सिंह ने बताया कि पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा में जलस्तर में वृद्घि हो रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के काफी नजदीक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें