फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कड़ाके की सर्दी में गजक और रेवड़ी का बाजार गर्म

Wed, 24 Dec 2025 01:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
सर्दी का मौसम आते ही दुकानों पर सजी गुड़ और गजक। संवाद
विज्ञापन
ठंड बढ़ते ही बाजारों में गजक, रेवड़ी और गुड़ से बने उत्पादों की मांग बढ़ गई है। रेलवे रोड, तिलक रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, मेन बाजार, सुभाष चौक और घाट रोड में गजक, रेवड़ी की दुकानों पर खासा रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


सर्दी की शुरुआत के साथ ही तिल और गुड़ से बने उत्पाद लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। दुकानों पर गुड़ गजक, मूंगफली पट्टी, रेवड़ी, तिल के लड्डू और तिल के रोल की जमकर बिक्री हो रही है। लोग इन्हें स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मान रहे हैं।



दुकानदार राम कुमार ने बताया कि इन दिनों गुड़ की सबसे अधिक मांग है। गुड़ 60 रुपये प्रति किलो जबकि गुड़ की शक्कर 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। अधिकतर गुड़ बिजनौर, बरेली, लक्सर और मुरादाबाद से मंगवाया जाता है।
विज्ञापन


इन दिनों गिदोड़ा गुड़, मुठिया गुड़ और छोटे गुड़ के लड्डुओं की भी मांग बढ़ गई है। जैसे-जैसे मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे गजक और रेवड़ी की बिक्री और तेज होती जा रही है। गुड़, तिल और ड्राईफ्रूट से तैयार ये पारंपरिक खाद्य पदार्थ न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और गर्माहट भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें