फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गगनदीप सिंह बेदी उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। राज्य सरकार ने गगनदीप सिंह बेदी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। गगनदीप सिंह बेदी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों, सामाजिक संगठनों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है। इस नियुक्ति पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपनी नियुक्ति पर गगनदीप सिंह बेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है। वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा उनके उत्थान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें