फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बेडु पाको बार मासा... पर जमकर थिरके जी-20 के मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को 37 विदेशी मेहमान पहुंचे जौलीग्रांट
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन के लिए एक बार फिर देहरादून एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को अलग-अलग फ्लाइटों से कुल 37 मेहमान जौलीग्रांट पहुंचे। कलाकारों ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगीत बेडु पाको बार मासा... की धुन पर सभी का स्वागत किया। इस दौरान सभी मेहमान भी कलाकारों के साथ खूब थिरके।



जानकारी के मुताबिक चार विदेशी मेहमान मेहमान रविवार दोपहर 12:10 बजे की इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद विस्तारा की फ्लाइट से दोपहर 2:53 बजे आठ डेलीगेट्स आए। वहीं दोपहर 2:59 बजे विस्तारा की अगली फ्लाइट से 22 डेलीगेट्स और शाम सात बजे तीन विदेशी मेहमान एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कलाकारों ने तिलक लगाकर और तुलसी की माला पहनाकर सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने गढ़वाली, कुमांऊनी और जौनसारी नृत्य की प्रस्तुति भी दी। कई विदेशी मेहमानों ने कलाकारों संग नृत्य किया और कई मेहमानों ने कालाकारों के साथ सेल्फी भी लीं। सोमवार को दो और डेलीगेट्स के आने की संभावना है। इस दौरान एयरपोर्ट पर डीएम सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसओ रानीपोखरी उत्तम रमोला, चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




देहरादून आ रहे चार डेलीगेट्स लखनऊ पहुंचे



रविवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब दिल्ली से देहरादून आ रही इंडिगो की जिस फ्लाइट को एयरपोर्ट के लखनऊ डायवर्ट किया गया उसमें जी-20 के चार डेलीगेट्स भी सवार थे। खराब मौसम के कारण इस फ्लाइट को लखनऊ ले जाया गया। देहरादून का मौसम कुछ ठीक होने पर दोपहर 12 बजे के करीब यह फ्लाइट लखनऊ से देहरादून में लैंड हुई। साढे बारह बजे डेलीगेट्स एयरपोर्ट से ऋषिकेश रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें