फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ श्यामपुर के लोगों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
11 श्यामपुर चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपते स्थानीय नागरिक - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर मेन हाईवे पर पसरे अतिक्रमण और अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को इस संबंध में उन्होंने श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही शीघ्र अतिक्रमण हटाने व अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को श्यामपुर निवासी दिनेश सिंह पंवार के नेतृत्व में दर्जन भर स्थानीय लोग श्यामपुर चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने मेन हाईवे पर पसरे अतिक्रमण को हटाने और अवैध शराब की बिक्री की मांग को लेकर चौकी प्रभारी आशीष गुसाईं को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए दिनेश सिंह पंवार ने बताया कि यहां हाट बाजार से लेकर रेलवे क्रॉसिंग फाटक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर कुछ जगहों पर अनावश्यक अतिक्रमण किया गया है। इससे कई बार यहां पर जाम जैसी समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही इनमें कुछ जगहों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री का कार्य किया जाता है। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने श्यामपुर चौकी प्रभारी आशीष गुसाईं से शीघ्र ही कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विजयपाल, दीपक पंवार, सोनू, दीपक जुगलान, राजेश रावत, राहुल, अमित कलूड़ा, जयपाल सिंह, धूम सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें