जनपद टिहरी में बीते मंगलवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर गूलर में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के घायलों को त्वरित व बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन व राहत बचाव दल पूरी तरह सक्रिय नजर आए। घायलों का पीएम राहत योजना के अंतर्गत निशुल्क व समुचित उपचार किया जा रहा है। जिला रोलआउट मैनेजर रविंद्र ने बताया कि इस पूरे राहत व बचाव कार्य में अंतर-विभागीय समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एनआईसी के आईरैड, तकनीकी समन्वय व पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ एम्स प्रशासन के आपसी तालमेल से घायलों को त्वरित सहायता व योजना का लाभ दिलाना संभव हो सका। प्रशासन की इस त्वरित कार्यप्रणाली से जहां एक ओर घायलों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल पा रहा है वहीं दूसरी ओर संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों को भी बड़ा आर्थिक और मानसिक संबल प्राप्त हुआ है।