फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धोखे से जमीन बेचने की आरोपी महिला की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद की अदालत ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने की आरोपी महिला की अग्रिम जमानत खारिज कर दी। बापूग्राम निवासी नेहा गुसाई ने 12 सितंबर 2023 को रायवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नेहा ने बताया था कि उसने मीना कुमार सिंह निवासी रूषा फार्म गुमानी वाला से छिद्दरवाला में 115 गज का प्लाट खरीदा था। जिसके एवज में उसने मीना कुमार सिंह को आठ लाख 28 हजार की धनराशि दी थी। नेहा ने पुलिस को बताया था कि जब उसने उक्त प्लाट पर चहारदीवारी की थी एक अन्य व्यक्ति ने यह कहकर दीवार तोड़ दी कि उक्त जमीन उसकी है। नेहा की शिकायत पर पुलिस ने मीना कुमार सिंह व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त मीना कुमार ने प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दायर किया था। जमानत पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें