ऋषिकेश। ट्रांजिट कैंप में विशेषकार्याधिकारी चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने यात्रा संचालन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पूर्ति विभाग विभाग ने कहा कि तीर्थयात्रियों को निशुल्क भोजन दिया जा रहा है। बैठक में ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी ने बताया कि वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू है। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने कहा कि वाहनों के ग्रीन कार्ड ट्रिप कार्ड की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में ट्रांजिट कैंप और आसपास के क्षेत्रों में फायर वाहन पर्याप्त संख्या में खड़े हैं। सुलभ इंटरनेशनल सोसल सर्विस आर्गेनाइजेशन के प्रभारी ने बताया कि शौचालयों और यात्रा बस टर्मिनल में बने शौचालयों में निशुल्क व्यवस्था कराई जा रही है। चारधाम यात्रा के विशेष कार्याधिकारी प्रजापति नौटियाल ने बताया कि अब तक 34.13 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर वापसी कर ली है। संवाद