ऋषिकेश। पं. ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) और मशीन लर्निंग के अनुप्रयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि आज का युग तकनीकी नवाचारों का युग है। एआई और एमएल अब केवल शोध या विज्ञान की अवधारणाएं नहीं रहीं, बल्कि ये हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही हैं। स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट सिटी तक, हर जगह इन तकनीकों की उपयोगिता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। बुधवार को आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. एनके जोशी ने किया। कार्यशाला में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से आए विशेषज्ञ मोहित कुमार और एल्ड्रिन मेनन ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यशाला में छात्र छात्राओं के लिए एक हैंड्स ऑन ट्रेनिंग सत्र भी आयोजित किया गया। इस मौके पर सहायक परीक्षा नियंत्रक डाॅ. हेमंत बिष्ट, सहायक कुलसचिव विजय रणवीर सिंह, सहायक कुलसचिव प्रमोद बेंजवाल, प्रभारी निजी सचिव कुलपति वरुण डोभाल, बीसीए के प्राध्यापक राहुल सुयाल आदि शामिल रहे। संवाद