फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा स्नान के दौरान डूबने लगी चार साल की बच्ची और माता-पिता, जवानों ने बचाई तीन जिंदगी

Thu, 23 May 2024 02:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गंगा स्नान के दौरान चार साल की बच्ची और उसके माता-पिता डूबने लगे, लेकिन समय रहते आपदा राहत दल  के जवानों ने तीनों की जिंदगी बचा ली।
 
विज्ञापन
Rishikesh - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मुनि की रेती क्षेत्र के निम बीच पर गंगा स्नान के दौरान एक चार वर्षीय बच्चा और उसके माता-पिता डूबने लगे। आपदा राहत दल के जवानों ने तीनों को बचाव लिया। बुधवार दोपहर पौने एक बजे तपोवन स्थित निम बीच पर लखनऊ निवासी एक परिवार गंगा स्नान के लिए पहुंचा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...AIIMS Rishikesh: जब अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड में सीधे वाहन लेकर घुस गई पुलिस...मरीजों में मचा हड़कंप
विज्ञापन


इस बीच परिवार का एक बच्चा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। उसे बचाने के लिए माता-पिता भी बहाव में कूद पड़े। इस दौरान गंगा घाट पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर तैनात आपदा राहत दल के जवानों ने गोपाल शुक्ला (38), रुचि शुक्ला (32) व ओम शुक्ला (4) निवासी बजरंग नगर, कृष्णा नगर, लखनऊ यूपी को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। टीम में मुकेश गॉड, सुनील चौहान, धनवीर नेगी, सतवीर बिष्ट मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें