फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: कांग्रेस की सख्ती...दिनेश और राजबीर समेत चार बागी नेता से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Wed, 08 Jan 2025 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश और डोईवाला में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने चार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा से पहले कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव ऋषिकेश और डोईवाला में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश में मेयर पद के प्रत्याशी दीपक जाटव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेशचंद्र मास्टर और महेंद्र सिंह के अलावा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय को चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया है।
विज्ञापन


Rishikesh News: नीर वाटरफॉल को सेवन सिस्टर के नाम से पहचान दिलाने की योजना नहीं चढ़ी परवान
विज्ञापन


वहीं डोईवाला नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सागर मनवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजबीर खत्री को छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बताया कि वार्डों में भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें