फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही चार उड़ानें की गई डायवर्ट

Wed, 01 Jul 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही कुल चार उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। खराब मौसम के कारण चार उड़ानों में से तीन आधे हवाई मार्ग से और एक एयरपोर्ट के आसमान से वापस लौट गई।
जौलीग्रांट क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। सुबह हल्की बूंदों के साथ बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तक काफी तेज हो गई। जिस कारण 11 बजे मुंबई से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली के लिए डाइवर्ट करना पड़ा। 11: 25 पर आने वाली इंडिगो की जयपुर वाली उड़ान को चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

कोलकाता से 12: 00 बजे आने वाली इंडिगो की तीसरी उड़ान को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दिल्ली से दोपहर एक बजे आने वाली एयर इंडिया की उड़ान को भी वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
यह चारों उड़ानें संबंधित एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरकर आसमान में कई चक्कर काटने के बाद डाइवर्ट की गई। इंडिगो मुंबई शाम के वक्त एयरपोर्ट पहुंची और 3:22 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। इंडिगो जयपुर को डायवर्ट के बाद रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इंडिगो कोलकाता शाम को एयरपोर्ट पहुंची और शाम 4:10 बजे वापस रवाना हुई। वहीं एयर इंडिया दिल्ली शाम पांच बजे एयरपोर्ट पहुंची और यात्रियों को लेकर 5:40 बजे वापस रवाना हुई। हालांकि सुबह के वक्त दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की उड़ानें निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें