फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के श्यामपुर खंड का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमानीवाला स्थित एक शिक्षण संस्थान में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के श्यामपुर खंड का गठन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक के परिचय सत्र में गतिविधि समिति के विभाग संयोजक राजेंद्र पांडे ने आमंत्रित सदस्यों को पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। समिति की ओर से प्रदत्त समाधान के लिए इको मित्रम एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने का आह्वान किया। इसके बाद सर्वसहमति से दायित्वों का आवंटन किया गया। जिसमें हंसराज बेलवाल को खंड संयोजक, दर्शन लाल उनियाल को शिक्षण संस्थान, मंशा गौड़ को धार्मिक संस्थान, कुसुम जोशी को नारी शक्ति व सुलोचना बिष्ट को स्वयंसेवी संस्थान विभाग का प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा हंसराज बेलवाल को पेड़, मंशा गौड़ को जल व कैलाश कुमार को पॉलीथिन प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेश्वर सेमवाल, रामरतन रतूड़ी, प्रियंका नेगी, समीक्षा सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें