फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निसणी गांव पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। विकासखंड के एरोली, निसणी, मुणगांव क्षेत्र में भालू की दहशत के बाद शुक्रवार को वन विभाग की टीम निसणी गांव पहुंची। टीम ने भालू को जंगल में खदेड़ने के लिए हवाई फायर और पटाखे फोड़े। साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। ग्राम पंचायत निसणी के तुन्ना तोक में दो भालुओं ने सप्ताहभर से डेरा जमाया हुआ था। भालू के दिखने के बाद स्कूल जाने वाले एरोली, निसणी और मुंडगांव के लगभग 30 छात्र भी दहशत में आ गए थे। अभिभावक छात्रों को छोड़ने के लिए स्कूल जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने निसणी गांव में आकर भालू को भगाने के लिए हवाई फायर की। इसके साथ ही पटाखे भी फोड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें