फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लक्ष्मणझूला पुलिस को मिलीं आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला पुलिस की रिस्पॉन्स टीम में और अधिक तेजी आएगी। पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन नई स्पोर्ट्स बाइक मिली हैं। जल्द ही उक्त बाइक थाने में उपलब्ध हो जाएंगी। शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त छह नई स्पोर्ट्स बाइक को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इन बाइकों में दो-दो पुलिस कार्मियों को नियुक्त किया गया है, जो यात्रा मार्गों, थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहेंगे। लक्ष्मण झूला पुलिस के पास पहले से पांच बाइक उपलब्ध हैं। जिनमें तीन बाइक चीता पुलिस व दो बाइक पहाड़ी गश्त की हैं। तीन अन्य बाइक मिलने से लक्ष्मणझूला पुलिस को नियमित गश्त व अन्य गतिविधियों में सहयोग मिलेगा। इन नई बाइकों में पब्लिक एड्रस सिस्टम भी लगा है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि जल्द तीनों बाइक थाने में मौजूद होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें