फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांवड़ मेले में सुरक्षा पर जोर

Sat, 01 Aug 2026 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने नगर पालिका परिषद मुनि की रेती के सभागार में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ जानकी झूला और ढालवाला पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में एडीएम नेगी ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत पोलों और बिजली की तारों की नियमित जांच की जाए। यदि कहीं करंट या लटकती हुई तार की शिकायत मिले तो तत्काल विद्युत विभाग को सूचित कर समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि मेला अवधि में सफाई, पेयजल, विद्युत और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक के बाद एडीएम ने अधिकारियों के साथ जानकी झूला पार्किंग और ढालवाला पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग क्षमता, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित रखने तथा मार्गों पर अतिक्रमण नहीं होने देने के निर्देश दिए। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशीष घिल्डियाल, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग कमल सिंह, सहायक अभियंता दर्मियान सिंह असवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें