फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा समाज मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर अनुसरण कर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। पब्लिक इंटर काॅलेज डोईवाला में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। एनसीसी कैडेट्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज में रामधुन के साथ गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई।
विज्ञापन






Iक्विज प्रतियोगिता में बुरांस हाउस ने मारी बाजीI



डोईवाला। छाेटू नर्सरी हाईस्कूल में सदन स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 71 अंक हासिल कर बुरांस हाउस ने प्रथम स्थान पाया। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया 70 अंक लेकर ब्रहमकमल हाउस द्वितीय और 54 अंकों के साथ मोनाल हाउस तृतीय स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में पुष्पा, लक्ष्मी,रीना, नीतू और स्कोरर आरती रहीं। इस दौरान संतोषी पेटवाल, प्रीति, शीला भण्डारी, विनिता कठैत, राखी, त्रिलोचना और स्वाति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें