फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: क्षेत्र रोड, मुखर्जी मार्ग और बाजार के चौक चौराहे पर दमकल वाहन तैनात

Sat, 07 Nov 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंतरिक मार्ग और संकरी गलियों के लिए फायर फाइटर बाइकें अलर्ट पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। दीपावली पर्व पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। बाजारों में भीड़ और पटाखों से आग लगने की आशंका को देखते हुए मुख्य चौक-चौराहों पर अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं। वहीं आंतरिक और संकरी गलियों में तत्काल पहुंचने के लिए फायर फाइटर बाइक को अलर्ट रखा गया है।
प्रभारी निरीक्षक अग्निशमन विभाग अशोक कुमार ने बताया कि दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इसे देखते हुए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। क्षेत्र रोड और मुखर्जी मार्ग स्थित मुख्य बाजार में पिछले तीन दिनों से अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जल संस्थान के सहयोग से पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फायर फाइटर बाइक के माध्यम से बाजारों में नियमित गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि बच्चों को पटाखों से दूर रखें और आतिशबाजी करते समय आसपास पानी और रेत की व्यवस्था जरूर रखें। वहीं पटाखा विक्रेताओं को भी दुकानों के बाहर अग्निशमन उपकरण, पानी की बाल्टी और रेत रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें