फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आपदा जोखिम कम करने को लेकर फायर क्रू ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। जिसमें एयरपोर्ट प्रशासन के अलावा दूसरे विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। एयरपोर्ट फायर क्रू की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 13 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह आपदाओं और असमानता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है। यह दिन जागरूकता पैदा करने, समुदायों को शिक्षित करने और प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं का सामना करने में लचीलापन को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।



यह दिन सरकारों, हितधारकों, नीति निर्माताओं और संगठनों को लचीला समुदायों के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम उठाने को प्रेरित करता है। इसमें आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे का निर्माण, आपदा प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए नीतियां लागू करना और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल है। मिश्रा ने कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा जोखिम-जागरूकता और आपदा न्यूनीकरण की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक दिन के आह्वान के बाद शुरू किया गया था।
विज्ञापन


जिसके बाद प्रतिवर्ष 13 अक्तूबर को यह दिवस मनाया जाता है। अग्निशमन प्रभारी चंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह, पाली प्रभारी द्वारा एयरपोर्ट निदेशक को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (प्रचालन) नितिन कादियान, संयुक्त महाप्रबंधक (संचार) दीपक चमोली, संयुक्त महाप्रबंधक (एटीसी) दिगेश सिंह, (अग्निशमन) सुभाष सिंह रावत, सीआईएसएफ के जवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें