फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होटल कर्मचारियों के कमरे में लगी आग, दो झुलसे

Fri, 20 Feb 2026 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
10- देहरादून रोड ​स्थित एक होटल के कमरे लगी आग।स्रोत-अ​ग्निशमन
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित एक होटल में कर्मचारियों के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग की लपटों में दो कर्मचारी झुलस गए। आनन-फानन में कर्मचारियों ने उन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती किया। प्राथमिकी उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों कर्मचारियों को हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। देहरादून रोड स्थित एक होटल में कर्मचारी के कमरे में अचानक आग लग गई। इस दौरान गुमानीवाला निवासी विक्की (30) और हाथरस यूपी निवासी सूरज प्रताप सिंह (35) आग की चपेट में आ गए। दोनों कमरे के अंदर थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
होटल के अन्य कर्मचारियों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि कर्मचारी करीब 45 से 50 प्रतिशत झुलसे हैं, एम्स में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें