10- देहरादून रोड स्थित एक होटल के कमरे लगी आग।स्रोत-अग्निशमन
देहरादून रोड स्थित एक होटल में कर्मचारियों के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग की लपटों में दो कर्मचारी झुलस गए। आनन-फानन में कर्मचारियों ने उन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती किया। प्राथमिकी उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों कर्मचारियों को हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। देहरादून रोड स्थित एक होटल में कर्मचारी के कमरे में अचानक आग लग गई। इस दौरान गुमानीवाला निवासी विक्की (30) और हाथरस यूपी निवासी सूरज प्रताप सिंह (35) आग की चपेट में आ गए। दोनों कमरे के अंदर थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
होटल के अन्य कर्मचारियों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि कर्मचारी करीब 45 से 50 प्रतिशत झुलसे हैं, एम्स में उनका उपचार चल रहा है।