फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़काऊ बयानबाजी करने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोटद्वार में चल रहे मोहम्मद दीपक मामले में हिंदू रक्षा दल ने बृहस्पतिवार को वहां जाने का ऐलान किया था। इसको लेकर पुलिस सतर्क थी। दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा अपने साथियों के साथ देहरादून से ऋषिकेश होते हुए कोटद्वार के लिए निकले। पुलिस टीम ने उन्हें और करीब बीस कार्यकर्ताओं को इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप रोक दिया।

इसके बाद सभी को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। मामले में कोतवाली के अपर उप निरीक्षक मनीष पंवार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, अंतरराष्ट्रीय धर्म प्रचारक मंडल के महंत अनुपम गिरी, धर्म प्रचारक शिव मोहन बाबा आदि को शांति और कानून व्यवस्था को देखते हुए इंद्रमणि बडोनी चौक से कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये लोग कोटद्वार जाने की तैयारी में थे। बाद में उन्होंने कोटद्वार जाने से मना कर दिया। जब वह कोतवाली से जाने लगे तो परिसर के गेट के सामने मौजूद पत्रकारों के समक्ष भड़काऊ और आपत्तिजनक बयानबाजी की। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने, समाज में वैमनस्यता फैलाने, किसी व्यक्ति को उकसाने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें