फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वित्तीय साक्षरता व जागरूकता कार्यशाला का हुआ समापन

Thu, 05 Nov 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पं. ललित मोहन शर्मा परिसर के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के प्रबंधन विभाग की ओर से बीबीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला प्रो. धर्मेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशन में आयोजित की गई। समापन दिवस पर बृहस्पतिवार को मुख्य वक्ता डॉ. नृपेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और समझदारी से आर्थिक निर्णय लेने की जानकारी दी। कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों की परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कुलपति प्रो. एके महाजन और परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। अंत में प्रो. धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें