फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लकी ड्रॉ विजेताओं की घोषणा, नितिन पुरोहित ने जीती बाइक

Thu, 05 Nov 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बीते 31 अक्तूबर को आयोजित लायंस क्लब डिवाइन के दिवाली मेले के लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में नितिन पुरोहित ने बाइक, द्वितीय पुरस्कार अशोक नौटियाल ने टीवी, तृतीय पुरस्कार राजेश कुमार ने रेफ्रिजरेटर, चतुर्थ पुरस्कार अजय रयाल ने वॉशिंग मशीन और पंचम पुरस्कार संजय शर्मा ने मैट्रेस जीता। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दिवाली मेले का उद्देश्य मनोरंजन के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि क्लब जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों की सहायता और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शिवम अग्रवाल, अक्षत चौहान, कमल नारंग, महेश किंगर, विकास ग्रोवर, विनीत चावला, दिनेश अरोड़ा, लोकेश माखिजा और गौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें