फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीएस और डीएसबी के बीच फाइनल आज

Wed, 25 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
‘दे दना दन’ गोल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में ऋषिकेश स्पोर्ट्स एकेडमी की पहल पर कारगिल शहीद मनीष थापा की स्मृति में चल रहे फुटबॉल मैच में मंगलवार को अंडर 16 और अंडर 13 वर्ग के बीच सेमी फाइलल मुकाबला खेला गया। इसमें टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीते। 
विज्ञापन


     
अंडर 16 वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला तिब्बतन स्कूल रायवाला और डीएसबी के बीच हुआ। इसमें डीएसबी ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में ताल ठोकी। दूसरा मुकाबला एनडीएस और केवी रायवाला के बीच हुआ। इसमें एनडीएस ने जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची डीएसबी की चुनौती स्वीकार की।

अंडर 13 वर्ग मुकाबला एनडीएस और केवी रायवाला के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरा मुकाबला केवी रायवाला और आरएसएस के बीच खेला गया। इसमें केवी ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला एनडीएस और पारस स्कूल खदरी के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें एनडीएस 3-0 से विजयी रहा। चौथा मुकाबला तिब्बतन स्कूल रायवाला और एनडीएस के बीच खेला गया। इसमें तिब्बतन स्कूल ने 4-0 से यह मुकाबला अपने नाम किया। बुधवार को अंडर 13 वर्ग के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें