फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता को न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई: नेगी

Sun, 20 Sep 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांग्रेस के कोटद्वार जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष बीतने के बावजूद परिवार और प्रदेश की जनता के कई सवाल अनुत्तरित हैं। उन्होंने मामले में चर्चित वीआईपी से जुड़े सवालों के स्पष्ट जवाब और निष्पक्ष जांच की मांग की। नेगी ने कहा कि अंकिता पूरे उत्तराखंड की बेटी थी और उसकी आवाज को भुलाया नहीं जा सकता। किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलने और मामले का अंतिम सत्य सामने आने तक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें