डोईवाला। महिला ने पति की मृत्यु पर मिली मुआवजे की धनराशि को हड़पने का आरोप ससुर पर लगाया है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मेघा रानी निवासी डोईवाला बाजार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि साल 2019 में उनके पति नीटू पांचाल की दुघर्टना में मौत हो गई थी। जिसके क्लेम में उन्हें 10 लाख की धनराशि मिली थी। इस धनराशि में से पांच लाख 50 हजार उनके ससुर प्रेमचंद पांचाल निवासी चांदमारी डोईवाला ने प्लॉट खरीदने के एवज में लिए थे। बताया कि ससुर ने न तो प्लॉट खरीदकर दिया और ना ही रकम वापस की है। तहरीर देकर ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद