हरिद्वार गंगाघाट पर मोक्षदायिनी गंगा में पिता आत्मप्रकाश (75) के अस्थियों का विसर्जन करने के बाद मशहूर बॉलीवुड और हास्य कलाकार कृष्णा शर्मा शनिवार देरशाम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम में ऋषिकुमारों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गंगाघाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में शिरकत की। कहाकि मां गंगा के चरणों में आकर मन को शांति मिली है।
गंगा आरती में शामिल होने के बाद वह नटराज चौक स्थित होटल पहुंचे। गमगीन माहौल के बाद भी उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाए। कृष्णा शर्मा ने बताया कि तीर्थनगरी में वह पहली बार आए हैं। पिता कि अंतिम इच्छा थी कि मरने के बाद उनकी अस्थियां तीर्थनगरी के मोक्षदायिनी गंगा में प्रवाहित हो, उनकी आज्ञा का पालन करने के लिए तीर्थनगरी आया हूं।
कहा दोस्तों के कहने पर गंगा आरती में शामिल हुआ। जो कभी भूल नहीं सकता। मौका मिला तो दोबारा तीर्थनगरी घूमने जरूर आऊंगा।