फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला मंडल के जोगीवाला माफी में आयोजित प्राकृतिक एवं जैविक कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार कि ओर से किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है और किसानों को लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, चंद्रभान, देवी सिंह राणा, सोबन कैंतुरा, शैलेंद्र रांगड़, सुरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र सिंह असवाल, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें