फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाईवे पर अंडरपास बनाने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 31 Jan 2026 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
3 -माजरी ग्रांट में अंडरपास बनाने समय विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कि
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा ने माजरी ग्रांट हरिद्वार हाईवे पर अंडरपास बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को किसान सभा से जुड़े किसान और ग्रामीण दलजीत सिंह के नेतृत्व में जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। किसान सभा के मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर माजरी ग्रांट क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में एनएचएआई के अंडरपास प्रस्तावित है।



ग्रामीण चाहते है कि जिन स्थानों पर अंडरपास बनाया जाना है उसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी जरूरत को देखते हुए अंडरपास बनाया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि माजरी ग्रांट हाईवे पर एक ओर अंडरपास की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि किसानों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस खड़ी है। यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो देहरादून में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चांदमारी मिस्सरवाला रेलवे फाटक के पास क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह, याकूब अली, जाहिद अंजुम, प्रेम सिंह पाल, अनूप कुमार, भविंद्र सिंह, मलकीत सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें