मतदाता सूची से नाम गायब होने पर स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताया। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
गंगा नगर के लगभग 100 से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर उनके नाम मतदाता सूची से गायब किए गए हैं। जबकि उन्होंने समय रहते बीएलओ को फार्म भरकर उपलब्ध कराया था। स्थानीय निवासियों ने एसडीएम स्मृता परमार को ज्ञापन सौंप इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।