विकासखंड स्तर पर कूड़ा निस्तारण और सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता का सत्यापन नहीं करने पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बीडीओ यमकेश्वर से स्पष्टीकरण मांगा है। 10 दिन के भीतर शौचालयों की स्वच्छता का सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक 10 दिन में स्वच्छता पर बैठक सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्रों के आसपास भूमि चिह्नित कर ग्राम पंचायत फंड से गीले कूड़े के लिए गड्ढे तैयार किए जाए। इसमें जैविक खाद बनाई जा सकेगी। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रमुख स्थानों पर कूड़ा संग्रहण के लिए कॉम्पैक्टर लगाए जाएं। साथ ही इसके लिए प्रस्ताव भेजे जाएं। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता का 100 प्रतिशत सत्यापन न किए जाने पर पौड़ी, पाबौ, कोट और यमकेश्वर के बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। संवाद