फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पूर्व सैनिकों और महिलाओं को सम्मानित किया

Mon, 29 Jun 2026 09:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
शहीद के परिजनों को सम्मानित करती आरूषी निशंक।स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
जौलीग्रांट। भानियावाला में स्पर्श गंगा अभियान के तत्वावधान में पूर्व सैनिक और महिला सशक्तीकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलिदानियों के परिजन, पूर्व सैनिकों और महिलाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री डॉ. आरुषि निशंक ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान से अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक लोग जुड़कर 11 लाख पौधों का रोपण कर चुके हैं। गंगा को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से अभियान के तहत 800 महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा चुका है।
कार्यक्रम में बलिदानियों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, आंगनबाड़ी और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, रवींद्र बेलवाल, कमांडर एसएस मठारू, विनीता पैन्यूली, आशा खाती, आनंद सिंह राणा, सुंदर लोधी, प्रकाश कोठारी, कृष्णा तड़ियाल, प्रीति थपलियाल, अनीता गुरंग, प्रेम सिंह पम्मी राज, दरपान बोहरा, राजकुमार राज, मंगल सिंह,हरविंदर सिंह, जेपी गैरोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें