भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 110वें संस्करण में मन की बात कार्यक्रम को मंडल के सभी बूथों पर सुना। भानियावाला और जौलीग्रांट के बूथ नंबर 104, 77 और 82 बूथ अध्यक्ष पी श्याम, नीलम नेगी और आरती लखेड़ा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम को सुना। जौलीग्रांट के बूथ नंबर 104 में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मन की बात सुनते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए जरूरी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, रविंदर बेलवाल, अमित कुमार, बीना देवी, विनोद राणा, पंकज बहुगुणा, दीपा बीना राणा, विनोद रौथाण, ईश्वर रौथाण, मधु भिडोला, विनीत कोठारी, बबीता डोभाल आदि मौजूद रहे।