फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के लिए मारामारी

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की लगी लंबी लाइन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीन के लिए मारामारी हो रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सरकारी अस्पताल में सुबह सात बजे से ही लाइन में खड़े हो रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें वैक्सीन नहीं लग रही है। अस्पताल में दूसरे दिन भी 45 आयु वर्ग के 200 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इनमें से भी कई लोगों को लौटना पड़ा। सरकारी अस्पताल में अब पहले आओ, पहले पाओ जैसी स्थिति बन गई है। सरकारी अस्पताल में बुधवार को भी कोविशील्ड के मात्र 200 डोज आए। ये डोज 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों को दूसरी डोज में लग गई। इसके अलावा राधास्वामी सत्संग भवन एक और दो में 18 से 44 आयु वर्ग के 275 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई। उधर पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में 18 से 44 और 45 आयु वर्ग के 900 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। स्वर्गाश्रम स्थित स्वामी शुकदेवानंद चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल में 18 से 44 और 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 280 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

1405 लोगों की कोविड-19 जांच दो संक्रमित
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दो कोरोना पॉजिटिव मिले। मुनिकीरेती में 729 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें एक पॉजिटिव मिला। लक्ष्मणझूला में 487 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिनमें सभी कि रिपोर्ट नेगेटिव रही। ऋषिकेश में 189 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें एक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें