फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों को भगाने को श्यामपुर खदरी में लगाया उपकरण

विज्ञापन
खदरी में एंटी वाइल्ड लाइफ डिश एमिनेटर लगाते वन कर्मी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
वन्यजीवों और मानव संघर्षों को रोकने के लिए वन प्रभाग की ओर से वन क्षेत्र श्यामपुर खदरी में एंटी वाइल्ड लाइफ डिस एमिनेटर नामक उपकरण लगाया गया है। इससे रात के समय वन्यजीवों की आमद पर रोक लग सकेगी। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि सौर ऊर्जा से चलित यह उपकरण देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में सफल एवं कारगर साबित हुआ है। यह एक इको फ्रेंडली उपकरण है और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर आधारित है। इससे न केवल वन्यजीव मानव संघर्ष कम होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार हाथी की आमद की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारी के आदेश पर फिलहाल प्रयोग के लिए एक उपकरण पॉलीटेक्निक संस्थान के समीप लगाया गया है। परिणाम सफल होने पर अन्य स्थानों पर भी लगाने के प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि रायवाला श्यामपुर क्षेत्र में पांच वर्षों के अंतराल में गुलदार 25 लोगों को मार चुका है। दूसरी ओर नील गाय, जंगली सुअरों और जंगली हाथी द्वारा बड़ी मात्रा में ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आवसीय क्षेत्रों में भवन और चारदीवारियों को भी क्षतिग्रस्त किया जाता है। पर्यावरण विद विनोद जुगलान का कहना है कि यह हिमालयी राज्य उत्तराखंड में वन प्रभाग की ओर से किया गया पहला अभिनव प्रयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें