फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे के रंग में रंगा पूरा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में ऋषिकेश के संत, सरकारी, गैर सरकारी के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरा शहर भारत माता की जय के उद्घोष से गुंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेयर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निंशक ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली में हीरालाल मार्ग, अंबेडकर चौक, रेलवे रोड, घाट चौक, लक्ष्मणझूला रोड से मुखर्जी मार्ग, घाट रोड होते हुए त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पहुंची। जगह-जगह व्यापारी और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया।
त्रिवेणी घाटी गांधी स्तंभ पर यात्रा का समापन के दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है।
विज्ञापन

मेयर ममगाईं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाली पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत, महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, एमएनए राहुल गोयल आदि शामिल थे।
शहीद और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सम्मानित
हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान शहीद हमीर पोखरियाल, मनीषा थापा, प्रदीप रावत, राकेश डोभाल, अमित सेमवाल के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धनेश शास्त्री, भगवान दास मुलतानी, मेहताब सिंह बिष्ट, पुरुषोत्तम दत्त रतूड़ी के परिजनों को सम्मानित किया गया।
तिरंगा रैली में आशाओं ने बनाई दूरी
ऋषिकेश में आयोजित तिरंगा रैली में आशाओं ने दूरी बनाई। आशाओं ने कहा कि इस रैली के लिए उन्हें किसी भी संगठन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। जिसके चलते सभी आशाओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें