फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धनतेरस पर डोईवाला के व्यापारियों में उत्साह

Thu, 05 Nov 2026 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। धनतेरस पर्व को लेकर डोईवाला के बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गए हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर आकर्षक ढंग से सामान सजाया गया। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है और बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। धनतेरस पर सोने-चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते सर्राफा और बर्तन बाजार में विशेष तैयारियां की गई हैं। आभूषण विक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि इस बार सोने-चांदी के नोट और डॉलर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के सिक्के तथा चांदी के बर्तनों की खरीदारी अधिक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पर्व पर व्यापार अच्छा रहने की संभावना है। पं. रमेश डंडरियाल ने बताया कि धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए 24 घंटे का मुहूर्त है। इस दिन सोने-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करना विशेष फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें