फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: थिएटर कार्यशाला के प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित चार दिवसीय नाट्य कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर खुले मंच के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने खुले मंच पर अपने विचार, कला और हुनर को प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के साथ ही उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संकल्प युवा फाउंडेशन एवं समूह के बारे में जानकारी दी। चार दिवसीय नाट्य कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को अभिनय, संवाद अदायगी और मंचीय प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं को सीखने का अवसर मिला। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम, संकल्प युवा फाउंडेशन के सचिव प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष रोहन पाल, पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार, दीक्षा, वंशिका बिजल्वाण, दीपक सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें