फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कथा के पंचम अध्याय का कराया रसपान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्रीश्याम श्यामा सखी मंडल कि महिलाओं की ओर से आयोजित श्रीदुर्गा शक्ति मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के पांचवें दिन कथा वाचक दिनगोपाल प्रभु ने श्रद्धालुओं को कथा के पंचम अध्याय का दिव्य रसपान कराया। यह आयोजन श्रीश्याम श्यामा सखी मंडल की ओर से किया गया। मंडल की अध्यक्ष अंशु आहुजा के साथ सखी मंडल की महिलाएं उमा शर्मा, रंजना कुकरेजा, शशि शर्मा, रीतू अरोड़ा, सविता त्यागी आदि उपस्थित रहीं और उन्होंने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। कथावाचक ने अध्यात्म, धर्म और भक्ति से प्रसंगों से उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें