फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नागरिकों को दिया होम कंपोस्टिंग का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। नगर पालिका की ओर से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नागरिकों को होम कंपोस्टिंग प्रशिक्षण देकर स्वच्छता के लिए संवाद भी कायम किया गया। लोगों को स्वच्छता संबधी शपथ भी दिलाई गई। सोमवार को डोईवाला में नगर पालिका की ओर से वन फाउंडेशन के सहयोग से मिस्सरवाला वार्ड एक में होम कंपोस्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य घरेलू जैविक कचरे को कम्पोस्ट में बदलने की तकनीकों के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वच्छ हरित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने कहा कि होम कंपोस्टिंग न केवल कचरे को कम करने में मदद करता है, बल्कि यह जैविक खाद के रूप में पौधों के लिए भी लाभकारी है। इस मौके पर नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सभासद मनीष धीमान, जगदीश कुमार, अजय चौहान और वन फाउंडेशन के सुनील रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें